सैदाबाद ब्लॉक के कहरा गांव में शासन से बकरी शेड बनाने के लिए एक लाख की धनराशि गांव के उषा देवी के नाम से वर्ष 2021-22 में मंजूर हुआ था। आज तक बकरी शेड का पता नहीं है। बताते हैं कि पैसा भी निकल चुका है। सिर्फ कागज पर बकरी शेड चल रहा था। मुख्य विकास अधिकारी से मामले की शिकायत की गई है।
आरोप है कि बकरी शेड के लिए शासन से आए पैसे में प्रधान, सचिव और लाभार्थी ने मिलकर पैसे का बंदरबाट कर लिया। कहरा गांव के सुजीत कुमार ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज से किया तो उषा देवी ने 2 वर्ष बाद पुराने जर्जर भवन को बकरी शेड के रूप में परिवर्तन कर उसे बकरी शेड का रूप देने का प्रयास करने लगी। इस संबंध में एडियो पंचायत सैदाबाद अखिलेश तिवारी ने बताया कि जिले के अधिकारी डीसी मनरेगा जांच की हैं। इस स्थिति में ब्लॉक के कर्मचारियों का कोई औचित्य नहीं होता है।