प्रयागराज एयरपोर्ट से महाकुंभ के पूर्व चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, नागपुर, कोलकाता और गोरखपुर की उड़ान शुरू होनी है। कोलकाता और गोरखपुर की उड़ान अभी हाल ही में बंद हुई है।
महाकुंभ 2025 तक प्रयागराज एयरपोर्ट से इंडिगो, एलाइंस एयर के अलावा गो फर्स्ट, अकाशा एवं विस्तारा की विमान सेवा भी शुरू हो सकती है। इन तीनों ही कंपनियों ने नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) में आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ तक इन तीनों ही कंपनियों द्वारा प्रयागराज से तमाम शहरों के लिए उड़ान शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट से महाकुंभ के पूर्व चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, नागपुर, कोलकाता और गोरखपुर की उड़ान शुरू होनी है। कोलकाता और गोरखपुर की उड़ान अभी हाल ही में बंद हुई है। फिलहाल इन नौ शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए तीन कंपनियों ने संपर्क किया है।
बता दें कि प्रयागराज एयरपोर्ट से वर्तमान में 11 शहर मुंबई, पुणे, भुवनेश्वर, रायपुर, बंगलुरू, बिलासपुर, भोपाल, इंदौर, लखनऊ, देहरादून, दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा है। महाकुंभ तक 20 शहर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट के विस्तार के बाद ही अब नई विमानन कंपनियां यहां से अपनी उड़ान शुरू करेंगी।