फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर वार में बाकी नेताओं से आगे निकले वरुण गांधी

Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद में पहली बार होनेे जा रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के मद्देनजर सारा शहर भाजपाइयों के होर्डिंग से पट गया है। शहर में लगे ज्यादातर होर्डिंगों में पार्टी के तमाम नेताओं को जगह मिली है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंगों में लोगों ने अपने पंसदीदा नेताओं की फोटो लगाई है। इसमें सबसे ज्यादा फोटो वरुण गांधी की रही। शहर में लगे ज्यादातर होर्डिंग में वरुण गांधी को ही जगह मिली। उनके समर्थक वरुण गांधी को यूपी सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से शहर में वरुण गांधी को सीएम प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर उनके समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के साथ ही अब उनके समर्थकों ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का ध्यान आकृष्ट करने के लिए शहर भर में वरुण गांधी के होर्डिंग लगा दिए हैं। यूं तो शहर में जहां कहीं भी होर्डिंग लगे हैं, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर है, लेकिन उनके साथ अगर कोई दूसरी तस्वीर सबसे ज्यादा है तो वह वरुण गांधी की है। सिविल लाइंस, एमजी मार्ग, चौक, बालसन चौराहा, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, मेडिकल चौराहा आदि स्थानों पर पीएम मोदी के साथ वरुण गांधी ही ज्यादातर होर्डिंग में दिखाई दे रहे हैं। वरुण गांधी के होर्डिंग और उनके समर्थकों द्वारा उन्हें यूपी में सीएम प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें