फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लेजर शो में दिखीं संगम और महाकुंभ की झलकियां

Fri, 16 Oct 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
स्मारिका का विमोचन करते विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और पदा​​धिकारी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी अपने शताब्दी वर्ष को खास अंदाज में मना रही है। ऐसे में पहली बार 45 मिनट का लेजर शो आयोजित किया गया। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने शुभारंभ कर स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

परिसर में 45 मिनट के लेजर शो में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, ऐतिहासिक महाकुंभ, देश के वीर जवानों के शौर्य, मां दुर्गा के महिषासुर मर्दन, शिव तांडव और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया गया। लेजर शो रोजाना शाम सात बजे से होगा।
पंडाल को केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें नाग पर शयन मुद्रा में विराजमान भगवान विष्णु और मंदिर के तहखाने में छिपे अकूत खजाने की रक्षा से जुड़ी मान्यताओं को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि शताब्दी वर्ष केवल भव्य पंडाल तक सीमित नहीं है बल्कि यह आस्था, सामुदायिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत के सौ वर्षों का उत्सव है। इस मौके पर अध्यक्ष जयंत श्रीधर जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष राजू द्विवेदी, टीपी मिश्रा, राजेश मलिक, सुब्रतो घोष, सचिव रत्नेश पांडेय, पवन शुक्ला, पार्षद किरण जायसवाल, शैलेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें