फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ग्लास कारोबारी होटल में संदिग्ध हालात में मृत मिले, महिला मित्र और एक दोस्त हिरासत में

Mon, 09 Dec 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मकसूद साकेत नगर, हरवारा धूमनगंज के रहने वाले थे। वह सुलेमसराय में प्रीतमनगर मोड़ के पास जीटी रोड पर ग्लास की दुकान चलाते थे। पुलिस के मुताबिक रविवार रात नौ बजे के करीब सूचना मिली कि एसआरएन में उन्हें मृत हाल में लाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल लाने वाली महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नैनी की रहने वाली है और व्यापारी की मित्र है।
विज्ञापन
मकसूद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित होटल में रविवार रात ग्लास व्यापारी मकसूद अहमद (36) संदिग्ध हालात में मृत मिले। साथ गई महिला मित्र का कहना है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह एक दोस्त की मदद से उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घरवालों ने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मकसूद साकेत नगर, हरवारा धूमनगंज के रहने वाले थे। वह सुलेमसराय में प्रीतमनगर मोड़ के पास जीटी रोड पर ग्लास की दुकान चलाते थे। पुलिस के मुताबिक रविवार रात नौ बजे के करीब सूचना मिली कि एसआरएन में उन्हें मृत हाल में लाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल लाने वाली महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नैनी की रहने वाली है और व्यापारी की मित्र है।

Trending Videos

होटल युगांतर इन सिविल लाइन प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार शाम चार बजे के करीब वह व्यापारी के साथ सिविल लाइंस स्थित होटल युगांतर स्टे इन में गई थी। वहां रात आठ बजे के करीब कुछ खाने के बाद अचानक व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसने फोन कर व्यापारी के दोस्त सलमान को बुलाया। दोनों उसे सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया।

इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, जानकारी मिलने पर पहुंचे घरवालों ने महिला पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने महिला व व्यापारी के मित्र को हिरासत में ले लिया। प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि घरवालों ने आरोप लगाया है। लेकिन, कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।            
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व पदाधिकारी

मकसूद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड से भी जुड़े रहे हैं। वह ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। हालांकि, वर्तमान में वह किसी पद पर नहीं थे। उनके दोस्त राशिद ने बताया कि व्यापारी के चार बेटे हैं और वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बकौल राशिद, उनका चेहरा नीला पड़ गया था और आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया। उन्हाेंने यह भी बताया कि होटल में व्यापारी के साथ गई महिला के बारे में घरवाले कुछ नहीं जानते। व्यापारी दोपहर तीन बजे के करीब किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। राशिद ने बताया कि उनकी सफारी गाड़ी होटल के पास लावारिस हाल में खड़ी मिली है। हालांकि, गाड़ी की चाबी व उनका मोबाइल नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें