फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Mon, 22 Apr 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कलेक्टेट पर चुनाव के लिए नामाकंन के लिए हुई बैरीकेटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नामांकन को देखते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार के मुताबिक यह डायवर्जन सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक लागू रहेगा। इसके अंतर्गत पुलिस क्लब चौराहे से पुलिस कार्यालय तिराहे की ओर की बायीं रोड से वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। दाएं रास्ते से सिर्फ दुपहिया वाहन चलेंगे।

विज्ञापन


म्योहाल से कचेहरी की ओर जाने वालीं सिटी बसें, चार पहिया वाहन स्टैनली रोड से होकर लाजपत रोड होते हुए आगे निकाले जाएंगे। म्योहाल चौराहा से कचेहरी की ओर से जाने वाले आटो रिक्शा, म्योहाल चौराहा से स्टैनली रोड, गुलाटी मार्ग होते हुए लक्ष्मी चौराहा से आगे निकाले जाएंगे। लक्ष्मी टॉकीज की ओर से कचेहरी की ओर जाने वाले वाहन कमला नेहरू रोड से बाएं मुड़कर कमिश्नर कार्यालय के सामने से लाला लाजपत राय रोड होकर भेजे जाएंगे।

एसपी ट्रैफिक के मुताबिक वाहनों की पार्किंग के लिए मेरी लूकर्स स्कूल के पास एवं लक्ष्मी टॉकीज से पहले के स्थान को निश्चित किया गया है। यहां अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को अपने वाहन खड़े करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें