फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
कौं​धियारा। विजेता छात्राओं की ग्रुप फोटा व मौजूद खेल ​शिक्षक - फोटो : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला का उपचार करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
यमुनापार के करछना तहसील अंतर्गत श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर अकोढ़ा कौंधियारा में मंगलवार को संभाग स्तरीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संभाग स्तरीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें कई स्कूलों के बालिका वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रतिभागियों ने कुश्ती में टंगा, ढाक,लंगड़ी जैसे दांव पेच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

करछना संभाग 2025 कुश्ती प्रतियोगिता बालिका वर्ग सबजूनियर (अंडर 14) विजेता प्रतिभागी श्रेया अंकोढा, मुस्कान अकोढा, सरिता घटवा, रिया पटेल घटवा और जूनियर (अंडर 17) विजेता प्रतिभागी शालू मौर्या घटवा, अर्पिता घटवा, प्रांशी तिवारी अकोढा, आकांक्षा अकोढा, शिल्पा घटवा, पलक अकोढा, इसी तरह सीनियर (अंडर 19) विजेता प्रतिभागी पिंकी घटवा, निर्मल घटवा, अंजली बिंद घटवा, प्राची मिश्रा अकोढा की छात्राओं ने अपने दांव-पेंच लगाए। क्रीड़ा सचिव बुलंद प्रताप राय के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें