फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन से गायब हुई किशोरी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
girls kidnapped from Nari Niketan, Prayagarj
विज्ञापन
मुंबई से की गई थी अगवा
विज्ञापन

झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी चार दिन पहले शहर के नारी निकेतन से गायब हो गई। किशोरी माह भर पहले मुंबई से अगवा की गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अगवा का केस दर्ज किया गया था। सरायइनायत पुलिस ने किशोरी को हनुमानगंज से बरामद करने के बाद नारी निकेतन को सौंपा था। बुधवार को किशोरी का पिता उसे लेने के लिए मुंबई पुलिस के साथ नारी निकेतन पहुंचा तो किशोरी के गायब होने की जानकारी होने पर सन्न रह गया। पुलिस को शिकायत की गई है।
विज्ञापन

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार मंबई के नार्कोली, भिवंडी में रहता है। 27 सितंबर 2019 को किशोरी मुंबई से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद किशोरी के पिता ने मुंबई में ही अज्ञात के खिलाफ अगवा का केस दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस की तफ्तीश के दौरान पता चला कि जिस दिन किशोरी गायब हुई उसी दिन से हनुमानगंज के रामापुर गांव का एक युवक भी लापता है। मुंबई पुलिस की सूचना पर सरायइनायत पुलिस ने 26 अक्टूबर को अंदावा से किशोरी को बरामद कर लिया। बाद में उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। साथ ही मुंबई पुलिस को किशोरी के बरामदगी की सूचना दे दी गई। बुधवार को मुंबई पुलिस प्रयागराज पहुंची और किशोरी को परिजनों को सौंपने के लिए उन्हें लेकर नारी निकेतन पहुंची। वहां से किशोरी के गायब होने की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सराय इनायत थाने को सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें