फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : छात्रा से बस में रास्ते भर छेड़छाड़, बस से उतरने पर हाथ पकड़कर खींचा, रिटायर्ड जवान गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 02:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोप है कि बस जैसे ही चली, बगल की सीट पर बैठा अधेड़ उसे गलत तरीके से छूने लगा। मना करने पर वह हाथ हटा लेता लेकिन कुछ देर बाद फिर हरकतें शुरू कर देता था। रास्ते भर उसने ऐसा ही किया। बस के प्रयागराज पहुंचने पर वह मोबाइल नंबर मांगने लगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ से आ रही 20 वर्षीय छात्रा से बस में रास्ते भर छेड़छाड़ की गई। बगल की सीट पर बैठा सेना का रिटायर्ड जवान उसे गलत तरीके से छूता रहा। सिविल लाइंस में छात्रा ने आपबीती सुनाई तो भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुटी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीएड कर रही है। वह प्रैक्टिकल परीक्षा देने गोरखपुर गई थी। वहां से वह आजमगढ़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली आई। शुक्रवार को वह रोडवेज बस से वापस आ रही थी। 

विज्ञापन



आरोप है कि बस जैसे ही चली, बगल की सीट पर बैठा अधेड़ उसे गलत तरीके से छूने लगा। मना करने पर वह हाथ हटा लेता लेकिन कुछ देर बाद फिर हरकतें शुरू कर देता था। रास्ते भर उसने ऐसा ही किया। बस के प्रयागराज पहुंचने पर वह मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर भी नहीं माना तो उसने अपनी सीट बदल ली। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर चौकी के पास बस पहुंचने पर छात्रा उतरने लगी तो उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।

विज्ञापन

छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और फिर आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर, पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत की। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना नाम विनोद कुमार यादव निवासी औरंगाबाद थाना कंदरापुर जिला आजमगढ़ बताया। 


धौंस जमाने की भी कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हनुमान मंदिर चौकी के पास भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू किया तो उसने धौंस जमाने की कोशिश की। खुद को रिटायर्ड सूबेदार मेजर बताया। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने पूछताछ शुरू की तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और आगे की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें