कचहरी रोड जहाज चौराहे के पास स्थित क्लाइमैक्स कोचिंग की छत से छात्रा ने कूद कर जान दे दी। छात्रा का नाम दीपाली त्रिपाठी (22) है। वह अल्लापुर स्थित किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह मूलरूप से भदोही की रहने वाली थी। क्लाइमैक्स कोचिंग से पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
कचहरी रोड जहाज चौराहे के पास स्थित क्लाइमैक्स कोचिंग की छत से छात्रा ने कूद कर जान दे दी। छात्रा का नाम दीपाली त्रिपाठी (22) है। वह अल्लापुर स्थित किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह मूलरूप से भदोही की रहने वाली थी। क्लाइमैक्स कोचिंग से पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रत्यदर्शियों के अनुसार दीपाली और एक लड़के के साथ करीब ढाई घंटे तक कहासुनी और मारपीट हुआ।
विज्ञापन
उसके बाद छात्रा ने कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर अवस्था में छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसै मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों ने छात्रा से मारपीट करने वाले युवक को पकड़कर कर्नलगंज पुलिस को सौंप दिया।