फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती फंदे से लटकी, मुंबई में प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती फंदे से लटकी, मुंबई में प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

- लॉक डाउन के दौरान धारावी में फंसा हुआ था प्रेमी
- प्रेमिका के घरवालों ने बात करते पकड़ लिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। सामाजिक बंदिशों के कारण एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। मुंबई में फंसा प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। घरवालों ने प्रेमिका को जमकर फटकार लगाई, जिससे आहत होकर उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका के मरने की खबर मिलने पर मुंबई के धारावी में लाकडाउन में फंसे प्रेमी ने भी खुदकुशी कर ली। लड़की के परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

करारी क्षेत्र की एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। उसका प्रेमी लॉकडाउन के कारण मुंबई के धारावी में फंसा हुआ है। प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। तमाम पाबंदियों के बाद भी सोमवार रात दोनों फोन पर बातें कर रहे थे। युवती के घरवालों ने उसे फटकार दिया। इसी के बाद युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर उसने जान दे दी। उधर, प्रेमिका की मौत की खबर मिलने पर युवक भी फंदे पर लटक गया। युवक के घर वाले शव लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। लड़की के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के परिवार की ओर से भी फिलहाल पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर दी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर और भी कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवती को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें