फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder : शादी का दबाव बनाने पर गर्ल फ्रेंड की गला रेतकर हत्या, दूर के रिश्तेदार ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 20 Aug 2023 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किशोरी फूलपुर के मैलहन आजाद नगर मोहल्ले की रहने वाले सुखराम सिंह की बेटी थी। 16 अगस्त को दिन में वह लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव अगरापट्टी गांव स्थित धान के खेत में क्षत-विक्षत हाल में मिला।
विज्ञापन
फूलपुर में किशोरी की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर के अगरापट्टी गांव में शादी का दबाव बनाने से नाराज प्रेमी ने प्रीति सिंह (16) की गला रेतकर हत्या कर दी। योजना के तहत किशोरी को बुलाकर आरोपी दिन भर उसके साथ घूमता रहा और रात में वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। पुलिस ने शनिवार सुबह शव मिलने के कुछ घंटों बाद ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी फूलपुर के मैलहन आजाद नगर मोहल्ले की रहने वाले सुखराम सिंह की बेटी थी। 16 अगस्त को दिन में वह लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव अगरापट्टी गांव स्थित धान के खेत में क्षत-विक्षत हाल में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसके गले पर गहरा जख्म था। इससे पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन


जानकारी पर डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती व एसीपी फूलपुर मनोज सिंह भी पहुंच गए। दोनों अफसरों ने खुद परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान किशोरी के दूर के रिश्तेदार धनंजय सिंह का नाम सामने आया। वह पड़ोस के ही अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह पहले अनजान बनता रहा। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हकीकत बयां की।

विज्ञापन

आरोपी बोला, खुदकुशी की दे रही थी धमकी

पुलिस की पूछताछ में धनंजय ने बताया कि दूर का रिश्तेदार होने के कारण उसका मृतका के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। वह गुजरात में रहकर नौकरी करता था, लेकिन कुछ महीने पहले ही घर चला आया था। प्रीति लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह नाबालिग थी और वह यह भी जानता था कि उसके घरवाले इस रिश्ते के लिए कभी राजी नहीं होंगे। उधर, प्रीति यह भी धमकी दे रही थी कि शादी न करने पर वह जान दे देगी। इससे परेशान होकर उसने प्रीति को खत्म करने की योजना बनाई।

गोद में सिर रखवाया और फिर रेत दिया गला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि योजना के मुताबिक उसने 16 अगस्त को प्रीति को अपने घर से कुछ दूर पर सुनसान में स्थित ताल के पास बुलाया और फिर दिन भर उसके साथ वहीं घूमता रहा। शाम को पास ही स्थित धान के खेत में ले गया और कहा कि वह उसकी गोद में सो जाए। जैसे ही किशोरी ने आंख बंद की, उसने एक हाथ से उसका मुंह दबाया और दूसरे हाथ से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। फिर शव को वहीं छोड़कर भाग निकला। 17 अगस्त की सुबह वह फिर मौके पर गया और शव वहीं पड़ा देखकर वापस चला आया।

परिजनों ने एक दिन पहले ही आरोपी पर शक जताया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। -  अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें