आरोपी बोला, खुदकुशी की दे रही थी धमकी
पुलिस की पूछताछ में धनंजय ने बताया कि दूर का रिश्तेदार होने के कारण उसका मृतका के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। वह गुजरात में रहकर नौकरी करता था, लेकिन कुछ महीने पहले ही घर चला आया था। प्रीति लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह नाबालिग थी और वह यह भी जानता था कि उसके घरवाले इस रिश्ते के लिए कभी राजी नहीं होंगे। उधर, प्रीति यह भी धमकी दे रही थी कि शादी न करने पर वह जान दे देगी। इससे परेशान होकर उसने प्रीति को खत्म करने की योजना बनाई।
गोद में सिर रखवाया और फिर रेत दिया गला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि योजना के मुताबिक उसने 16 अगस्त को प्रीति को अपने घर से कुछ दूर पर सुनसान में स्थित ताल के पास बुलाया और फिर दिन भर उसके साथ वहीं घूमता रहा। शाम को पास ही स्थित धान के खेत में ले गया और कहा कि वह उसकी गोद में सो जाए। जैसे ही किशोरी ने आंख बंद की, उसने एक हाथ से उसका मुंह दबाया और दूसरे हाथ से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। फिर शव को वहीं छोड़कर भाग निकला। 17 अगस्त की सुबह वह फिर मौके पर गया और शव वहीं पड़ा देखकर वापस चला आया।
परिजनों ने एक दिन पहले ही आरोपी पर शक जताया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। - अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर