फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के घर फांसी पर लटकी मिली युवती, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 27 Jun 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कैंट में घटना, तीन दिन से रह रही थी सहेली के कमरे में
विज्ञापन
prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट के राजापुर ऊंचवागढ़ी में रहने वाली निमकी (20) संदिग्ध हाल में सहेली के घर फांसी पर लटकी मिली। जिस वक्त घटना हुई, सहेली काम पर गई थी। वहां से लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई और फिर सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को मर्चरी भेजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रथमदृष्टया खुदकुशी की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजापुर ऊंचवागढ़ी में रहने वाले चुन्नूलाल आईटीआई से रिटायर हैं। उनके पांच बच्चों में निमकी चौथे नंबर की थी। वह मेडिकल स्टोर में काम करती थी। कुछ दूर पर ही किराये पर रहकर प्राइवेट काम करने वाली सीमा पाल निवासी आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ से उसकी गहरी दोस्ती थी। इसके चलते वह अक्सर उसके घर जाया करती थी। पिछले तीन दिन से निमकी सहेली के घर पर ही रह रही थी।

सीमा का कहना है कि रोज की तरह ही रविवार को भी वह काम पर चली गई। शाम चार बजे के करीब लौटने पर दरवाजा खुला था। भीतर जाने पर निमकी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और फिर सूचना मिलने पर मृतका के भाई व अन्य परिजन आ गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह किसी बात से नाराज होकर तीन दिन पहले सहेली के घर चली आई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। उधर मृतका के भाई की ओर से दी गई तहरीर में इस बात का भी शक जताया गया कि उसकी हत्या की गई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें