नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई ग्राम पंचायत सचिवालय स्थित जिओ के टावर पर सोमवार को एक लड़की चढ़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद करीब 12 बजे लड़की नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई ग्राम पंचायत सचिवालय स्थित जिओ के टावर पर सोमवार को एक लड़की चढ़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौकै पर पहुंच गई। उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। चार घंटे से अधिक समय से टावर पर चढ़ने के कारण नीचे लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
बताया जाता है कि भूमि विवाद से परेशान होकर लड़की ने यह कदम उठाया है। रविवार को सुबह करीब आठ बजे लड़की टावर पर चढ़ गई। उसने जान देने की धमकी दी। बताया कि उसको परेशान किया जा रहा है। वंदना देवी निवासी ममई थाना नवाबगंज का भूमि विवाद चल रहा है। इससे वह काफी दिनों से परेशान है। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद लड़की दोपहर 12 बजे नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।