फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : घर की दीवार से टकराई अनियंत्रित बाइक, पिता-पुत्री की मौत

Mon, 11 May 2026 10:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेजारोड-रामनगर मार्ग पर रविवार शाम सोरांव गांव के सामने अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मृतक पिता का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजारोड-रामनगर मार्ग पर रविवार शाम सोरांव गांव के सामने अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मृतक पिता का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव निवासी कोटेदार संजय सोनकर (35) रविवार को अपनी तीन साल की बेटी लाडली और चचेरे भाई बहादुर (15) के साथ बाइक से बसहरा गांव में भतीजी की विदाई कराने गए थे। विदाई के बाद वह बेटी और चचेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह मेजारोड के सोरांव गांव के सामने पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची और चचेरे भाई को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की भी मौत हो गई।

मदर्स-डे पर घर में होना था कार्यक्रम

 

पत्नी पूनम सोनकर ने बताया कि मदर्स-डे पर रात में कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारी पति ने की थी। नियति को कुछ और ही मंजूर था। पूनम ने बताया कि सुबह भतीजी की विदाई के लिए जाते वक्त संजय ने कहा था कि जल्दी आकर मदर्स-डे मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें