फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में हवन कुंड में गिरकर मासूम बच्ची की मौत

Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
हवन कुंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

लालापुर के रहने वाले सतीश कुमार पांडेय एडवोकेट की दो साल की पुत्री श्रेया अपने ननिहाल शंकरगढ़ कपरौड़ा गई थी। उसके ननिहाल में महामृत्युंजय का जप चल रहा था। सोमवार को हवन हुआ। उसके बाद सभी लोग अपने घर के कार्यक्रम में इधर-उधर व्यस्त हो गए। श्रेया की मम्मी नेहा पांडेय भी गृहकार्य में लगी हुई थी।

विज्ञापन


वह अपने पिता सतीश कुमार पांडेय के पास बैठकर खेल रही थी। जब वह घर के अंदर गई तो किसी को जानकारी नहीं हुई। वह हवन कुंड में गिरकर जल गई। जब घर के लोगों ने देखा तब तुरंत उसको हवन कुंड से निकाला और अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। श्रेया अपने माता पिता की अकेली पुत्री थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें