GIC lecturer Interview to be held on 7th February
यूपीपीएससी ने स्क्रीनिंग परीक्षा के चार साल बाद घोषित की साक्षात्कार तिथि
चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार 10 दस को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष शाखा) के अधीन प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है।
जीआईसी प्रवक्ता गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र एवं प्रवक्ता मनोविज्ञान के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात फरवरी को सुबह दस बजे आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता जीआईसी की स्कीनिंग परीक्षा 15 सितंबर 2015 को आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर चार साल बाद आयोग ने साक्षात्कार की तिथि घोषित की है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार के लिए सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।
वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के अभ्यर्थियों को अनिवार्य अर्हता के तहत भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त होने विषयक सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 10 फरवरी को सुबह नौ बजे आयोग पहुंचना है। साक्षात्कार ज्ञाप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।