Basic shiksha parishad transfer counselling
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जनपद में अंतर्जनपदीय एवं पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए काउंसलिंग दो फरवरी को 10 बजे से होगी। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा के अनुसार अंतर्जनपदीय एवं पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संपर्क करें।