फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए दिग्गजों ने कसी कमर

विज्ञापन
Giants tighten for high court bar elections
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2020-21 चुनाव के लिए दिग्गजों ने कमर कस ली है। इस बार मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में कई दमदार दावेदार उतरने की तैयारी में हैं तो कुछ दोबारा किस्मत आजमाएंगे। बार का वार्षिक चुनाव 19 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई आम सभा की बैठक में आगामी चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही एल्डर कमेटी भी गठित कर दी गई है। एल्डर कमेटी की निगरानी में ही चुनाव होंगे। आम सभा में महासचिव जेबी सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट एवं बजट पेश किया। पिछले 11 महीनों में बार एसोसिएशन की आमदनी चार करोड़, चार हजार 818 रुपये रही। बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने नई कार्यकारिणी के चुनाव का प्रस्ताव रखा, जिस पर आम सभा ने 19 फरवरी को मतदान कराने का प्रस्ताव ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया। साथ ही वीसी मिश्र की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी की भी घोषणा कर दी गई। कमेटी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वीके सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव शामिल हैं। मतदाता सूची जारी होने के बाद एल्डर कमेटी चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेगी। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष, सचिव सहित 28 पदों की चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें