फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने वापस ली याचिका, नए सिरे से देंगे चुनौती

Sat, 15 Oct 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याची अधिवक्ता ने नए सिरे से याचिका दाखिल करने की अनुमति मांगी और वर्तमान याचिका वापस करते हुए खारिज करने का अनुरोध किया। इस पर कोर्ट ने याचिका वापस करते हुए खारिज कर दी है।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने गिरोह बंद कानून के तहत अपराध से उन्मोचित करने की अर्जी खारिज करने के खिलाफ याचिका वापस ले ली है। याची के खिलाफ  कोर्ट ने आरोप निर्मित कर दिया है, जिसे नए सिरे से चुनौती देंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने अफजाल अंसारी की पुनरीक्षण याचिका पर दिया है।

विज्ञापन



याची अधिवक्ता ने नए सिरे से याचिका दाखिल करने की अनुमति मांगी और वर्तमान याचिका वापस करते हुए खारिज करने का अनुरोध किया। इस पर कोर्ट ने याचिका वापस करते हुए खारिज कर दी है। याची का  कहना था कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्या केस में वह बरी हो चुका है। इस आधार पर  एमपीएमएलए  विशेष अदालत में चल रहे गैंगस्टर एक्ट केस को समाप्त करने की अर्जी दी थी, जो  खारिज कर दी गई।


इसे चुनौती दी गई थी। किंतु अब कोर्ट ने आरोप निर्मित कर दिया है। इसे भी चुनौती दी जाएगी। पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल के साथ ही वर्ष 2007 में अफजाल अंसारी के खिलाफ कृष्णानंद राय हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसमें बरी होने के बावजूद उसी के आधार पर  गैंगस्टर का मुक़दमा कायम किया गया है।। दलील दी गई सिर्फ एक मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट का केस नहीं चलाया जा सकता। याचिका में गिरोह बंद कानून के तहत कार्यवाही को रद्द किए जाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें