फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 तक गाजीपुर डीएमयू निरस्त, वाराणसी नहीं जाएगी कामायनी

विज्ञापन
Ghazipur DMU canceled till 11, Kamayani will not go to Varanasi
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागघाट से गाजीपुर सिटी जाने वाली डीएमयू रेलवे द्वारा 11 सितंबर तक निरस्त कर दी गई। इसके अलावा लोकमान्य तिलक से वाराणसी जाने वाली कामयानी एक्सप्रेस भी 11 सितंबर तक इलाहाबाद जंक्शन से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस अवधि में रेलवे की ओर से वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण किया जाना है। इस अवधि में गाजीपुर डीएमयू समेत कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वॉशेबल एप्रन निर्माण के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनें निरस्त की है लेकिन इसमें सिर्फ गाजीपुर डीएमयू ही ऐसी ट्रेन है जो प्रयागघाट तक आती है। शनिवार को भी गाजीपुर डीएमयू निरस्त होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। इसके अलावा रेलवे ने कामायनी एक्सप्रेस का संचालन भी वाराणसी से इलाहाबाद जंक्शन के बीच निरस्त कर दिया है। 11 सितंबर तक कामायनी एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से लोकमान्य तिलक तक होगा।
उधर, इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें भी रेलवे ने छह सितंबर तक के लिए निरस्त कर दी हैं। वहीं, शनिवार को मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा मंडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी के रास्ते इलाहाबाद जंक्शन आने वालीं कई अन्य ट्रेनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें