संगमनगरी में चल रही इन बसों का न्यूनतम किराया दस एवं अधिकतम किराया 50 रुपये है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभी इन बसों का संचालन पांच रूटों पर ही होगा।
तकरीबन आठ माह के इंतजार के बाद संगम नगरी को 14 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल गईं। ये बसें नए पुल नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पहुंच गई हैं। इन बसों की साज सज्जा के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज में पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ही 15 बसों का संचालन शुरू हुआ। उसके बाद 17 जनवरी से दस और बसों का संचालन शुरू हुआ। फिलहाल इन 25 बसों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर हो रहा है। यहां कुल 50 बसों का संचालन होना है। 14 बसें मुख्यालय से मिल जाने के बाद यहां बसों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
संगमनगरी में चल रही इन बसों का न्यूनतम किराया दस एवं अधिकतम किराया 50 रुपये है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभी इन बसों का संचालन पांच रूटों पर ही होगा। आने वाले दिनों में बसों के लिए कुछ नए रूट बनाए जा सकते हैं। उसके लिए सर्वे हो रहा है। फिलहाल सुबह 10.30 बजे प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शेष अन्य 11 बसें भी इसी वित्तीय वर्ष मुख्यालय से मिल जाएंगी।