फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप पर पाएं स्टडी मैटेरियल, प्रवेश पत्र

Fri, 24 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
smartphone lock
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय तेजी से वर्चुअल युनिवर्सिटी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आईसीटी टूल्स का विकास कर छात्रों एवं शिक्षकों को उसके उपयोग की राह आसान बनाने वाले मुक्त विवि के विशेषज्ञ अब मोबाइल ऐप के विकास की दिशा में लगे हुए हैं। मोबाइल ऐप के विकास के बाद विवि में पंजीकृत छात्र-छात्राएं आसानी से प्रवेश पत्र, कोर्स मैटेरियल सहित विवि से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी अपने मोबाइल पर ही हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि छात्रों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप का विकास करने वाला देश का पहला मुक्त विवि होने जा रहा है। विवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि मोबाइल ऐप का विकास होने पर शिक्षार्थी आसानी से घर बैठे प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ प्रवेश के बाद शिक्षार्थी अपना परिचय पत्र और एसाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि आसानी से मोबाइल ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्चुअल युनिवर्सिटी की दिशा में बढ़ रहे विवि के आईसीटी सेल से कम समय में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रो. दुबे बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करने और प्रवेश पत्र एवं एसाइनमेंट को ऑनलाइन करने के बाद मूक्स के सहयोग से पूरे विवि को वर्चुअल युनिवर्सिटी में बदलने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि शीघ्र ही पूरे विश्व के सामने वर्चुअल युनिवर्सिटी के रूप में खड़ा होगा। प्रो. दुबे ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल केदौरान विवि का हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था से अभिलेखाें का ऑनलाइन ट्रैक रिकार्ड बनाया है। कुलपति प्रो. दुबे ने विवि विश्व प्रसिद्ध संस्थाओं की मेंबरशिप दिलाकर उसे आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें