फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की कई भर्तियों के लिए हो जाएं तैयार

Mon, 16 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। परीक्षाओं के बीच प्रतियोगी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की नई भर्तियों के लिए भी तैयार हो जाएं। आयोग ने 25 विभागों में अलग-अलग पदों के लिए मंगलवार से आवेदन मांगा है। इसी महीने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 372 पदों के लिए भी नोटिफिकेशन होने जा रहा है। इतना ही नहीं लोअर सबऑर्डिनेट के लिए अगले महीने विज्ञापन की भी उम्मीद है। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान में प्राविधिक सहायक, अनुदेशक, प्राध्यापक समाजशास्त्र और दंडशास्त्र, परिवीक्षा, व्यायाम शिक्षक, अलग-अलग विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रवक्ता विशेष अधीनस्था सेवा पुरुष और महिला, चिकित्सा विभाग में प्रोफेसर आदि पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए 17 मार्च से 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल है।

आयोग की ओर से अगस्त तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो चुका है। इसमें एपीओ शामिल नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों में निराशा रही लेकिन अब इस भर्ती का इंतजार कर रहे प्रतियोगियों को भी अवसर मिलने जा रहा है। आयोग ने एपीओ पद पर भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी है। आयोग सूत्र के अनुसार इसका नोटिफिकेशन भी तैयार हो चुका है। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि 372 पदों पर भर्ती होगी। जल्द ही नोटिफिकेशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें