फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीईटी कंपनी प्रबंधन पर मैटेरियल डिस्पैच करने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीईटी एंड डी कंपनी नैनी के कर्मचारियों की ओर से कर्मचारी संघ ने क्षेत्राधिकारी करछना को अवगत कराया कि 20 मार्च को कंपनी में पूर्व से चल रहे कर्मचारियों और प्रबंधन के मध्य विवाद के बाद कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी करोना की वजह से इसे बंद कर दिया गया था।
कर्मचारी संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन से विवाद के बाद कंपनी में माल की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी और आश्वसन दिया गया था कि जब तक समाधान नहीं होता है और दोनों पक्ष किसी एक उचित निर्णय पर नहीं पहुंच जाते तब तक यथास्थिति बनी रहेगी, लेकिन कुछ दिनों से चोरी से बिना किसी सूचना के माल का आवाजाही चालू कर दी गई है।
जिसके कारण कर्मचारियों मे भारी आक्रोशित व्याप्त हो गया और वह कंपनी गेट पर इकट्ठा होकर इस का विरोध किया। कर्मचारियों ने क्षेत्राधिकारी करछना आशुतोष तिवारी से शिकायत की कि कर्मचारियों से संबंधित विवाद लेबर कमिश्नर कानपुर के यहां लंबित पड़ा हुआ है, इसलिए तत्काल माल की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि आगे बिगडने वाले हालात के बाद किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। उक्त आशय की जानकारी यूनियन संगठन मंत्री दिनेश कुमार वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें