सेमरी शेखपुर गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी शेखपुर निवासी जितेंद्र कुमार पटेल का कहना था कि उनका कुत्ता घर की बाउंड्री के पास बैठा था। इसी दौरान गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक थाने में खड़ा करा दिया।
पीड़ित ने चालक को नामजद करते हुए ट्रक मालिक के खिलाफ तहरीर दी थी। मंगलवार को दिनभर चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शाम को सुलहनामा पुलिस को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।