24 कोच वाली ट्रेन में अतिरिक्त जनरल कोच लगना मुश्किल
जिनमें पहले से ही 24 कोच हैं, उसमें दो अतिरिक्त जनरल कोच लग पाना मुश्किल होगा। क्योंकि, भारतीय रेलवे में वर्तमान समय 24 कोच से ज्यादा लंबी ट्रेन नहीं चल सकती। ऐसे में जिनमें 24 से कम कोच हैं, उन्हीं में रेलवे अतिरिक्त जनरल कोच लगाएगा। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें पहले से ही 24 कोच हैं। ऐसे में यहां से चलने वाली डॉ.अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून, प्रयागराज-बीकानेर, प्रयागराज-अहमदाबाद आदि ट्रेनों में ही अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे।
यात्री सुविधाओं में रेलवे लगातार इजाफा कर रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 2500 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच का उत्पादन होगा। एनसीआर की भी प्रमुख ट्रेनों में जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर