फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लांग हाल मालगाड़ी के कारण 45 मिनट बंद रहा 15सी फाटक

Mon, 14 Sep 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज के निंदूरा क्रासिंग पर लगा जाम
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से ऊंचाहार की ओर जा रही एक लांग हाल मालगाड़ी के कारण लालगोपालगंज पश्चिमी फाटक पर यातायात बाधित रहा। इससे निंदूरा और बिहरिया रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। गेट के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

डीडीयू स्टेशन से ऊंचाहार के लिए रवाना हुई लांग हाल मालगाड़ी को लालगोपालगंज स्टेशन पर रोका गया। सुबह 11:55 बजे मालगाड़ी का स्टेशन पर अराइवल हुआ। इसके बाद इस लांग हाल रेक को दो हिस्सों में अनकपल (अलग) करने का कार्य किया गया।
ट्रेन के पहले रेक को दोपहर 12:40 बजे ऊंचाहार के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान मुख्य लाइन से हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की क्रॉसिंग कराई गई। लाइन क्लियर होने के बाद दूसरी मालगाड़ी को भी 13:15 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

शंटिंग एवं ट्रेन पासिंग प्रक्रिया के चलते ब्लॉक सेक्शन में 15सी निंदूरा रेलवे क्रॉसिंग 45 मिनट से अधिक समय तक डाउन रही, जबकि 14सी बिहरिया क्रॉसिंग 20 मिनट से ज्यादा समय तक ड्रॉप रही। दोनों फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रेनों के पास होने के बाद जब गेट बूम उठाए गए, तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
कंट्रोल रूम के निर्देश पर लांग हाल मालगाड़ी को स्टेशन पर अलग किया गया था। रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की प्राथमिकता के चलते क्रॉसिंग गेट को बंद रखना आवश्यक था। - आशीष मौर्य, स्टेशन अधीक्षक, लालगोपालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें