मऊआइमा के ग्राम सेमरावीरभानपुर, पुरखीपुर, जोगीपुर, सराय बादशाकुली आदि के किसान धान के खेतों में
क्षेत्र में बारिश से किसानों के लिए आफत बन गई है। सेमरा वीरभानपुर, जोगीपुर समेत कई गांवों में हजारों एकड़ धान की फसल पानी में डूबकर खराब हो गई है। प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजे की मांग की है।
रविवार को किसानों ने पानी भरे खेतों में प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि मुआवजा न मिलने पर वे तहसील का घेराव करेंगे। क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन सोरांव को भेज दी गई है। मुआवजे की राशि वहीं से निर्धारित होगी। ग्राम प्रधान लालचंद्र, दानिश, भागीरथी और हबीबुर्रहमान ने भी मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की। बीडीओ मऊआइमा सुभाष चन्द्र ने बताया कि सर्वे टीम लगी है और रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है।