prayagraj news : बमरौली से पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरु किया गया।
- फोटो : prayagraj
सस्ती, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त गैस के लिए अब बम्हरौली से मंझनपुर तक स्टील गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 42 किमी लंबी लंबी पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत इंडियन ऑयल-अडानी गैस ग्रुप की ओर से बम्हरौली से की गई। इसी के साथ अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक के एक लाख से अधिक की आबादी इस परियोजना से लाभान्वित होगी। जल्द ही शहर के अन्य इलाके भी पीएनजी से जुड़ जाएंगे।
इंडियन ऑयल अडानी गैस की ओर से 25 करोड़ रुपयेे की लागत से नई पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया हैै। यह पाइप लाइन बम्हरौली, बेगम बाजार, भगवतपुर, सूबेदारगंज,सल्लाहपुर, तिवारी तालाब से होकर गुजरेगी। इसके आगे पूरामुफ्ती, मूरतगंज, भरवारी से मंझनपुर तक इसे ले जाया जाएगा। इस परियोजना को लेकर अफसर उत्साहित हैं।
पीएनजी लाइन पर कार्य करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इससे बम्महरौली से मंझनपुर के बीच की एक लाख से अधिक की आबादी के बीच से पाइप्ड नैचुरल गैस(पीएनजी) जाएगी। पीएनजी से चूल्हे जलाने के लिए फिलहाल इन इलाकों में अभी 15 हजार घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। इसे सबसे सत्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ईधन माना जा रहा है। यह गैस हवा से भी हल्की होने की वजह से लीकेज होने पर भी किसी तरह का खतरा पैदा नहीं करेगी। पीएनजी कनेक्शन लेने वाले मांग के अनुरूप आपूर्ति प्राप्त कर सकेंगे। मीटर भी लगा होगा और गैस चोरी की आशंका नहीं होगी।
png
- फोटो : अमर उजाला
इससे आग लगने की भी आशंका न के बराबर है। अफसरों के मुताबिक पीएनजी सीधे लोगों के किचन तक आसानी से पहुंचेगी। इसे स्मार्ट सिटी की दिशा में उठाया गया अहम कदम बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे अब घटतौली और सिलेंडर फटने जैसे खतरों से भी पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। इससे पहले सिविल लाइंस के एल्गिन रोड, स्टेची रोड, क्लाइव रोड के प्रमुख अपार्टमेंट के अलावा मम्फोर्डगंज में पीएनजी कनेक्शन आवंटित किया जा चुका है। फिलहाल शहर में कुल एक हजार किमी पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।
पीएनजी सबसे सस्ती और सुरक्षित गैस सुविधा है। अगर पीएनजी से जुड़े चूल्हे का स्विच कभी जल्दबाजी में खुला भी रह जाता है तो, गैस हवा में ऊपर उड़ जाएगी और किसी तरह के हादसे की आशंका नहीं रहेगी। एलपीजी की तुलना में पीएनजी आधी से भी अधिक सस्ती मिलेगी। - दानिश रिजवी, डीजीएम, इंडियन ऑयल अडानी गैस प्रालि।