फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से पुलिस लाइन में भड़की आग

Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सोमवार सुबह भोजन बनाने के दौरान तीन मंजिला सरकारी इमारत के तीसरे तल पर माली के कमरे में सिलेंडर से गैस रिसाव से आग भड़क उठी। आग बुझाने की कोशिश में क्राइम ब्रांच का सिपाही उदय झुलस गया। सिलेंडर भी फट गया। दमकल ने आग बुझाई पर काफी सामान जल गया।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में माली पद पर तैनात देवेंद्र त्यागी को इमारत के तीसरे तल पर आवास मिला है। सोमवार दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे की घटना है। देवेंद्र की पत्नी भोजन बना रही थी तभी सिलेंडर में रेगूलेटर के पास गैस रिसाव होने लगा। आग फैलने लगी तो परिवार के लोग बाहर भागे। किसी तरह सिलेंडर को कंबल से लपेटकर बाहर बालकनी में ले जाया गया। मगर इतनी देर में कमरे में आग फैल चुकी थी। वहां रखे सामान जलने लगे। कमरे से निकलने का एक ही दरवाजा और संकरी बालकनी होने की वजह से आग बुझाने के लिए परिवार के लोग भीतर नहीं जा पा रहे थे।

बगल के कमरे में रहने वाले क्राइम ब्रांच के ड्राइवर उदय सिंह को पता चला तो उन्होंने आकर आग बुझाने का प्रयास किया, मगर उनके हाथ भी झुलस गए। खबर पाकर आरआई रामप्रवेश राय भी आए और दमकल दस्ते को बुलाया। सीढ़ी के जरिए तीसरे तल तक पाइप ले जाकर फायर मैन धमेंद्र मिश्र ने आग पर काबू पाया। इस बीच सिलेंडर फट गया था लेकिन गैस कम होने की वजह से धमाका नहीं हुआ। किचन में रखी फ्रिज समेत सब कुछ जल गया। दूसरे कमरे में भी नुकसान पहुंचा। बालकनी के ऊपर लगा शेड भी दूर तक जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें