फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लेखन में गरिमा पहले और अमिता दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कमलापुर ग्रामसभा के अंतर्गत जानबख्श का पूरा गांव में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेले का रंगारंग समापन हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल व डॉ. भीमराव अंबेडकर मेला महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में ग्रामीण संस्कृति, शिक्षा व खेलकूद का अनूठा संगम रहा।
विज्ञापन



मेले में लेखन प्रतियोगिता में बेटियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में गरिमा पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अमिता विश्वकर्मा को द्वितीय व लाडो पटेल को तृतीय पुरस्कार मिला। खो-खो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मेले को रोमांचक बनाने के लिए लकी ड्रॉ हुआ।
मुख्य अतिथि एडवोकेट आलोक तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता छात्रों में छिपे कौशल को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेल और शैक्षणिक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने से बच्चों का न केवल मानसिक विकास होता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का भी संचार होता है।
विज्ञापन

संचालन पप्पू पटेल व अशोक ने किया। सुनील पटेल व अमरनाथ ने आभार जताया। यहां बृजेश फौजी, सूरज पटेल, सज्जन पटेल, उपेंद्र कुमार, अरविंद चैहान, रूपचंद्र सरोज, सतीश पटेल, संतोष पटेल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मंसाराम पटेल, मनोज, फूलचंद्र और कमलेश सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें