कोरांव नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर ओमप्रकाश केसरवानी ने दिखाई हरी झंडी
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने नगर में स्वच्छता अभियान की रफ्तार को बढ़ाने के लिए शनिवार को शाम चार बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली कूड़ा लोडर, पानी टैंकर आदि नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने नगर वासियों से नगर के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नगरवासियों का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान सभासद विजेंद्र तिवारी जेहली, राजकुमार केसरी, सचिन केसरी, अमरेंद्र केसरी, भाजपा नेता रामकृष्ण केसरी आदि माैजूद रहे।