भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर अलावा गांवों में स्थापित भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानीय तालाबों में किया गया। इस दौरान शोभायात्रा की शक्ल में भगवान की प्रतिमा को वाहन पर लेकर भक्तों ने पूरे इलाके का भ्रमण किया।
भगवान की छोटी प्रतिमाओं को भक्त गोद में लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। इस दौरान डीजे और बैंडबाजे के धुन पर महिलाएं और पुरुष भक्त नृत्य करते देखे गए। इससे माहौल भक्तिमय रहा। शहर के रामबाग में मलाकराज शिव पार्क में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन बृहस्पतिवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। दोपहर में भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए अंदावा के लिए निकले। रास्ते भर झूमते नाचते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचकर विधि विधान से भगवान की प्रतिमा को जल में समर्पित किया।