फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ganpati visarjan 2022 : बाल गणेश समेत कई पंडालों से विदा हुईं गणपति की प्रतिमाएं

Tue, 06 Sep 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गणपति बप्पा मोरिया... अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों से साथ पंडालों से विदाई शोभायाएं निकाली गईं। कर्बला स्थित बर्फ वाली गली में विराजित गणेश प्रतिमा को सुसज्जित वाहन पर रखकर बाजे गाजे के साथ अंदावा ले जाया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गणेश प्रतिमा का विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भव्य पंडालों में प्रतिष्ठापित गणपति की प्रतिमाएं सोमवार को बाजेगाजे के साथ अंदावा के तालाब में विसर्जित कर दी गईं। भरद्वाजपुरम के पंडाल में विराजे बाल गणेश को विदा करने के लिए पूरा मुहल्ला उमड़ पड़ा।  इस दौरान भक्तों ने अबीर-गुलाल से एक -दूसरे के चेहरों को रंग दिया।

विज्ञापन



गणपति बप्पा मोरिया... अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों से साथ पंडालों से विदाई शोभायाएं निकाली गईं। कर्बला स्थित बर्फ वाली गली में विराजित गणेश प्रतिमा को सुसज्जित वाहन पर रखकर बाजे गाजे के साथ अंदावा ले जाया गया। इस दौरान विसर्जन शोभायात्रा में झूमते-नाचते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल रास्ते भर उड़ाए जाते रहे।


इसी तरह हिम्मतगंज स्थित काली मंदिर परिसर में भी विराजित गणेश प्रतिमा का बाजे गाजे के साथ विसर्जन किया गया। उधर. भरद्वाजपुरम पानी टंकी के पास पंडाल में प्रतिष्ठापित बाल गणेश की प्रतिमा को भी विदा कर दिया गया। आचार्य कौशलेंद्र मिश्र के निर्देशन में दोपहर बाद भक्तों ने मोदक का भोग लगाकर हवन -पूजन किया। इसके बाद गाजे-बाजे के संग बाल गणेश को विदाई दी गई। इस दौरान पूरा मुहल्ला गणेश भक्ति में लीन रहा।
विज्ञापन



संयोजक स्वयं मिश्रा ने अगले वर्ष इस गणेशोत्सव को और विस्तार देने की घोषणा की। विदाई शोभायात्रा में अशोक मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अनूप मिश्रा, सारिका सिंह, श्रुति त्रिपाठी,  श्याम जी, कार्तिकेय द्विवेदी, शिवांश, कबीर, चित्रेश शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें