फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं-इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Sun, 16 May 2021 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पुलिस ने शुरू की तैयारी, चार मामले आ चुके हैं सामने
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरेान संकट काल में दवाओं व इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। धूमनगंज व कोतवाली पुलिस ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिले मेें कोरोना संकट बढ़ने के साथ ही दवाओं-इंजेक्शन व ऑक्सीजन की कालाबाजारी के मामले भी सामने आने लगे। कोतवाली में जहां सबसे पहले रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी में तीन लोग पकड़े गए तो इसके बाद ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कई गुना ज्यादा दाम में बेचने के भी मामले सामने आए। ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले तीन लोगों को पांच सिलिंडर बरामद करते हुए जेल भेजा गया।

इसी तरह 67 हजार की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का सौदा सवा लाख रुपये में करते भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उधर धूमनगंज क्षेत्र में भी ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करते तीन लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस अब इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लोगों का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों का गैंगचार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें