फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

295 दिन बाद प्रयागराज से लखनऊ के लिए चली गंगागोमती, इंटरसिटी एक्सप्रेस

Mon, 11 Jan 2021 11:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्रयागराज संगम से 295 दिन के अंतराल के बाद गंगा-गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन सोमवार की सुबह शुरू हुआ। हालांकि पहले दिन इन दोनों ही ट्रेनों से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या सीमित ही रही।
विज्ञापन


गंगा गोमती एक्सप्रेस की बात करें तो इसके एसी चेयर कार से 31 एवं सामान्य कोच से सिर्फ 109 यात्री ही रवाना हुए। वहीं लखनऊ इंटरसिटी की भी 25 फीसदी ही सीटें भरी। 

इसके पूर्व गंगा गोमती रविवार की रात ही लखनऊ से चलकर प्रयागराज संगम पहुंची। यहां रात में ही ट्रेन की साफ सफाई होने के बाद सुबह तक उसे रवानगी के लिए तैयार कर दिया गया। बता दें कि गंगा गोमती एक्सप्रेस को शुरू करने की मांग काफी दिनों से यात्रियों द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन


उधर प्रयागराज संगम से सुबह जौनपुर स्पेशल का भी संचालन शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक अवधेश मणि पाठक ने बताया कि मंगलवार से प्रयागराज संगम-बस्ती के बीच मनवार संगम स्पेशल ट्रेन का भी संचालन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें