फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, बारिश से मुसीबतों की बाढ़, पांच डूबे

Sat, 09 Aug 2025 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (84.738) से नीचे आ गया है। शनिवार को को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.82 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 81.70 मीटर रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
बालसन चौराहे के पास सड़क पर बारिश का पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (84.738) से नीचे आ गया है। शनिवार को को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.82 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 81.70 मीटर रिकार्ड किया गया।  इसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग पेयजल, खाना, बिजली और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। दूसरी ओर 50 एमएम से अधिक हुई झमाझम बारिश से शहर की अधिकतर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। इससे शहरवासियों को विभिन्न मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच तालाब और चेकडैम में नहाने गए पांच लोग डूब गए। इसमें तीन के शव बरामद किए गए जबकि दो कि तलाश की जा रही है।

भले ही गंगा-यमुना का जलस्तर पिछले तीन दिनों से कम हो रहा है लेकिन प्रयागराज के कछार क्षेत्रवासियों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुईं हैं। नदियों का जलस्तर कम होने के बाद गंदगी से बीमारियों की आशंका जताई जा रही है। वहीं उत्तराखंड और यूपी के नराैरा बांध से गंगा में पानी छोड़ने के बाद एकबार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर प्रयागराज में शुक्रवार को 50 एमएम से अधिक बारिश के कारण सड़कें और मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए। सड़कों पर जगह-जगह वाहन चालकों की गाड़ियां जवाब दे गईं और आवाजाही मुश्किल रही। अल्लापुर, जार्जटाउन, बैरहना समेत कई इलाकों के सैकड़ों घरों में गंदा पानी घुस गया।

इस दाैरान विभिन्न इलाकों में तालाब, चेकडैम और गड्ढे में पांच लोग डूब गए। फूलपुर के परासिनपुर गांव का रहने वाला अजीत कुमार (20) पुत्र सुरेश भारतीय अपने साथियों संग दोपहर स्नान करने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। वहीं पशु पालक बृजलाल बिंद ताल की तरफ भैंस चराने गया था। इस दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में चला गया, जिसमें डूब जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं मेजा के लूतर चेकडैम में शुक्रवार दोपहर स्नान करते वक्त पानी के बहाव में सातवीं का छात्र इब्राहिम (14) डूब गया।

विज्ञापन


पुलिस की मदद से तत्काल गोताखोर चेकडैम में उतरे लेकिन छात्र का कुछ भी पता नहीं चल सका। चौथी घटना लालगोपालगंज की है। 12वीं का छात्र मो. अर्श (17) शुक्रवार की सुबह कुछ दोस्तों के साथ गांव की पश्चिम दिशा स्थित तालाब में नहाने गया था, जहां पर गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को बसावन का पुरा निवासी आयुष कुमार (14) गांव के पास से गुजर रही नहर में नहाते समय डूब गया था जिसका शुक्रवार को शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें