फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : बाजार में फायरिंग का वांछित 50 हजार का इनामी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, एसटीएफ ने पकड़ा

Sat, 09 Aug 2025 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसटीएफ ने बाजार में सरेआम फायरिंग कर चार लोगों को जख्मी करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। मानधाता प्रतापगढ़ निवासी शहरेयार नाम का यह आरोपी एक दिन पहले अशर्फिया मस्जिद चॉल, कसाईबाड़ा कुर्ली ईस्ट मुंबई से पकड़ा गया।
विज्ञापन
शहरयार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने बाजार में सरेआम फायरिंग कर चार लोगों को जख्मी करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। मानधाता प्रतापगढ़ निवासी शहरेयार नाम का यह आरोपी एक दिन पहले अशर्फिया मस्जिद चॉल, कसाईबाड़ा कुर्ली ईस्ट मुंबई से पकड़ा गया। उसे प्रतापगढ़ के पट्टी थाने में दाखिल कराया गया है।

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शहरेयार ने पूछताछ में बताया कि बताया कि उसके साथी महफूज की नबाव से रंजिश थी। इसी बात को लेकर 17 जून को नबाव व उसके साथियों ने फोन पर महफूज को जान से मारने धमकी देकर गालीगलौज की थी।

इसका बदला लेने के लिए उसी दिन महफूज के कहने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पट्टी के करौल बाजार में नबाव के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसमें चार लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

इन घटनाओं में भी रहा शामिल

एसटीएफ का दावा है कि आरोपी ने कई अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता कबूली है। बताया कि वर्ष 2018 में उसने अपने साथी अरमान के साथ मिलकर होमगार्ड को पीटकर उसकी राइफल छीन ली थी। इस संबंध में मानधाता थाने में मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2019 में अपने साथी मेराज व अफसर के साथ मिलकर थाना क्षेत्र जेठवारा प्रतापगढ़ में जन सेवा केंद्र से 1.5 लाख रुपये की लूट की थी। शहबाज, लंबू, तौफीक उर्फ छोटू, शहबाज उर्फ लोडर के साथ मिलकर गुजरात में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। 2024 में वडोदरा (गुजरात) में पेट्रोल पंप से 4.65 लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना में वह वांछित चल रहा था। वर्ष 2025 में थाना क्षेत्र देल्हूपुर, प्रतापगढ़ में भी उसने लूट की घटना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें