फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतनाग में गंगा सवा पांच सेमी तो नैनी में यमुना 10 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

Sat, 31 Jul 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहाड़ी और मैदानी दोनों ही इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। छतनाग में गंगा सवा पांच सेमी तो नैनी में यमुना 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : गंगाजी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी और मैदानी दोनों ही इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। छतनाग में गंगा सवा पांच सेमी तो नैनी में यमुना 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। बाढ़ इकाई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.08 मीटर, छतनाग में 77.15 मीटर और नैनी में 77.78 मीटर पहुंच गया। हालांकि, यह अभी खतरे के निशान से बहुत नीचे है।

विज्ञापन

prayagraj news : गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : prayagraj
रिपोर्ट के मुताबिक गंगा के मुकाबले यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यमुना का जलस्तर शुक्रवार की रात आठ बजे 76.30 मीटर रिकार्ड किया गया था। 24 घंटों में यमुना का जलस्तर 1.38 मीटर बढ़कर 77.78 पर पहुंच गया। जबकि गंगा फाफामऊ में प्रतिघंटे तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार की रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.80 मीटर रिकार्ड किया गया था जबकि छतनाग में 75.86 मीटर था।
विज्ञापन

prayagraj news : गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : prayagraj
गंगा और यमुना दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से आसपास के इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही हाईएलर्ट जारी कर दिया था। बाढ़ के खतरे को देखते हुए निगरानी भी बढ़ा दी गई है। उधर, प्रशासनिक अफसरों को भी चौकन्ना रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने जलस्तर के बढ़ने से स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें