फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा गुरुकुलम स्कूल : कौस्तुभ मिश्रा मिस्टर और श्रिया त्रिपाठी मिस गंगा गुरुकुलम चुने गए

Fri, 14 Feb 2025 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्र जीवन में कक्षा 12 का विशेष महत्व है। पूरे विद्यालयीय जीवन में ये वो साल होता है, जब छात्र भी यह महसूस करने लगते हैं कि वो जीवन के नए चरण में चरण रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गंगा गुरुकुलम स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र जीवन में कक्षा 12 का विशेष महत्व है। पूरे विद्यालयीय जीवन में ये वो साल होता है, जब छात्र भी यह महसूस करने लगते हैं कि वो जीवन के नए चरण में चरण रखने जा रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य की मन में चाह, सपनों को पूरा करना, कामयाबी की ऊंचाइयों को छूना ये सब बातें उन्हें उत्साहित करती हैं। फिर वो दिन आता है जब विद्यालय में उनका आखरी दिन आता है। अत्यंत ही भावुक दिन। कक्षा 11 के छात्र उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन करते हैं। शुक्रवार को गंगा गुरुकुलम विद्यालय में भी सत्र 2024-25 के समापन पर विदाई समारोह का आयोजन पूर्ण उत्साह व जोश के साथ किया गया। कक्षा 12 के छात्रों का स्वागत तिलक लगा कर किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव व कॉर्डिनेटर नीता सिंह ने विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ केक काट कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कक्षा 11 के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपने सीनियर छात्रों का मन मोह लिया। दी हार्मोनिक वेव्स नामक कार्यक्रम में बच्चों ने मधुर गीत गाए। नेता जी आए नाटक हास्य और मनोरंजन पूर्ण था।

कक्षा 11 के छात्र ध्रुव मिश्रा ने कविता, स्मृतियों का सफर सुना कर सबको भावुक कर दिया। कई फन खेलों का भी आयोजन किया गया, जीतने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में साल 2024-25 के लिए मिस्टर गंगा गुरुकुलम कौस्तुभ मिश्रा और मिस गंगा गुरुकुलम श्रिया त्रिपाठी को चुना गया और सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


छात्रों ने अपने विचार व विद्यालय जीवन के अनुभव को सबके साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। आने वाली परीक्षा के लिए शुभकामना दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय का नाम हमेशा ऊंचा बनाए रखना। जीवन में आदर्शों का पालन करना। छात्रों को यादगार स्वरूप उपहार भी प्रदान किया गया। कार्यकम का समापन उत्साह व प्रसन्नता के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें