सरायइनायत इलाके के बरईपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
सरायइनायत इलाके के बरईपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव स्थित एक ईंट के भट्ठे के पास शुक्रवार को दोपहर तकरीबन 1.30 बजे 35 वर्षीय एक युवक पैदल ही पहुंचा और बैठ गया। जब तक लोग कुछ समझते युवक ने जेब से ब्लेड निकाला और अपने गले पर वार कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने युवक को लहूलुहान हालत में देखा तो 108 एंबुलेंस के साथ पुलिस को सूचना दी पर जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची जख्म गहरा होने से अत्यधिक खून बहने से युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से युवक के बारे में पूंछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक सफेद शर्ट एवं ग्रे रंग का पैंट पहना था।