गंगा गुरुकुलम स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
कक्षा चार के बच्चों द्वारा ‘सुनो कहानी’ नामक कठपुतली नाटिका का आयोजन किया गया, जिसमें कठपुतलियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया, जो आकर्षित करने वाला था। कक्षा तीन के छात्रोें द्वारा ‘वी विल राॅक यू’ नामक पाश्चात्य नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने ‘फेयरी टेल थियेटर’ नामक नाटक प्रस्तुत किया जिसने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कक्षा चार और पांच के छात्रों द्वारा अंग्रेजी कविता ‘द स्पाइडर एंड द फ्लाई’ प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में फ्लैश माॅब एवं क्लाउन डांस का आयोजन हुआ, जिसे कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा छह के छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य ’विविधा’ का आयोजन किया गया जिसमे चार प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति के द्वारा देश की विविधता पूर्ण संस्कृति को दर्शाया गया।
गंगा गुरुकुलम स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अभिनव कार्यक्रम के ल िए सभी को बधाई दी एवं बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया।उन्होंने कहा कि बच्चों की उम्र में तेजी से विकास होता है। इस विकास के साथ अनेक परिवर्तन आते हैं, इस परिवर्तन में शिक्षकों एवं अभिभावकों का विशेष दायित्व है कि वह बच्चों को सही रास्ता दिखाएं और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने में उनकी सहायता करें।
साथ ही उन्होंने अभिभावकों से मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि आप बच्चों के सामने मोबाइल का कम प्रयोग करेंगे तो वह भी इससे सीखेंगे कि हमें भी मोबाइल का प्रयोग कम करना चाहिए। पतंजलि समूह की सचिव डाॅ. कृष्णा गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का व्यक्तित्व विकास होता है जो परम आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की संयोजिका रिंकू श्रीवास्तव ने किया।