फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

Sun, 10 Nov 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूछताछ में आरोपी अंशु ने बताया कि मोनू सारस्वत निवासी भारती भवन थाना कोतवाली नगर, नयन वैश्य, सुमित चौरसिया सभी दोस्त हैं। रानीमंडी निवासी आदर्श केसरवानी, मोनू सारस्वत की पत्नी कोमल को परेशान किया करता था।
विज्ञापन
अंशु गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो वर्ष पूर्व थाना कोतवाली में हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश अंशु गुप्ता निवासी मीरगंज (भारती भवन) को एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पिछले दो साल से एसटीएफ को तलाश थी। पूछताछ में आरोपी अंशु ने बताया कि मोनू सारस्वत निवासी भारती भवन थाना कोतवाली नगर, नयन वैश्य, सुमित चौरसिया सभी दोस्त हैं। रानीमंडी निवासी आदर्श केसरवानी, मोनू सारस्वत की पत्नी कोमल को परेशान किया करता था।

विज्ञापन


मोनू सारस्वत व उसकी पत्नी कोमल के साथ मिलकर उसने एक अप्रैल 2022 को आदर्श का अपहरण कर लिया। बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को सुहागी पहाड़ी (रीवा रोड) के पास फेंक दिया था। शव मिलने के बाद आदर्श के पिता जितेन्द्र केसरवानी ने थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। मोनू सारस्वत व उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम आया था। इसकी जानकारी होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिप कर रह रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

जियाबाद से लेकर मुंबई तक बनाया ठिकाना

शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रयागराज एसटीएफ प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार आदि को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी ललित नगर पानी की टंकी रेलवे काॅलोनी थाना कोतवाली के पास है। सूचना पर आरोपी को दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत अन्य जगहों पर छिपने का ठिकाना बनाया था। साथ ही वह कई बार चोरी छिपे अपने घर भी आया करता था। इस बार भी वह भागने के फिराक में था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने धर दबोचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें