फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन-कीर्तन पर भक्त होते रहे भावविभोर

Tue, 11 Jun 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

हरिहर आरती समिति की ओर से 18 वें राष्ट्रीय गंगा महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को सांस्कृतिक संध्या में प्रमोद त्रिपाठी एंड पार्टी ने भजनों और कीर्तन से गंगा की महिमा बखानी। गंगा और गणेश से शुरुआत के बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों से संगम और त्रिवेणी क्षेत्र का गुणगान किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता योगेश कुमार मौर्य, कुमार नारायण ने बहुपात्रों से गंगा की आरती उतारी। संचालन आभा मधुर ने किया। 11 जून को बादल एंड पार्टी द्वारा देवी जागरण मां गंगा का जागरण होगा।

विज्ञापन


संयोजक अवधेश गुप्ता के मुताबिक अबकी बारह जून को आयोजित भंडारा विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से परिपूर्ण रहेगा। तकरीबन तीन दर्जन स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आरती समिति एवं राम चबूतरा का लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में 46 मेधावियों और विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

पहले दिन पूजी गईं गंगा
प्रयागराज। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से तीन दिनी मां गंगा यमुना महोत्सव सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन पंडित अरुण कुमार शुक्ला के निर्देशन में संयोजक तीर्थराज पांडेय एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने दशाश्वमेध घाट पर पूजन अर्चन किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित धर्मराज पांडेय  ने गंगा और यमुना को निर्मल करने का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में 11 जून को सुबह 7.30 बजे किला घाट पर मां यमुना का पूजन अर्चन किया जाएगा। कार्यक्रम में भक्तराज पांडेय, केसी पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सरिता,कल्पना, छाया, आनंद निषाद, आकाश निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गंगा अवतरण पर नृत्य से मुग्ध करती रहीं बेटियां
प्रयाग गंगा आरती समिति और प्रयागवाल समाज की ओर से गंगा महोत्सव के तहत सोमवार को पं सुभाष पांडेय, राजेश तिवारी, राजेंद्र पालीवाल, संतोष भारद्वाज, राम कृष्ण तिवारी, अजय पांडेय, गोपाल मिश्रा, दिनकर पांडेय, राम बाबू शर्मा आदि ने आरती उतारी। इस अवसर पर सांवरे ग्रुप की बाल कलाकार बेटियों ने गंगा अवतरण पर समूह नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें