फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra: हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला

Thu, 05 Jun 2025 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर संगम तट पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। हर-हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष से पूरा संगम क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। बृहस्पतिवार तड़के ही संगम पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और जय गंगा मईया के जयकारे लगाए। इसके बाद मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर ड्रोन से निगरानी की गई।

विज्ञापन


डीसीपी अभिषेक भारती समेत अन्य पुलिस अधिकारी संगम क्षेत्र में मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों, गोताखोरों और जल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा किनारे बैरिकेडिंग की गई है। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि संगम क्षेत्र के अलावा गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

पार्किंग स्थल पर रुकवाए गए वाहन

संगम क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले वाहनों की तादाद को देखते हुए यातायात पुलिस ने घाट के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर पहले ही पार्किंग बनाया था। बसों की पार्किंग हर्षवर्धन की तरफ से प्लाट संख्या-17 में किया गया। वहीं, चार पहिया वाहनों को परेड ग्राउंड में लाल सड़क व त्रिवेणी रोड के मध्य में पार्क कराया। इसके अलावा झूंसी की तरफ से आने वाले वाहनों को सरदार पटेल संपर्क मार्ग के दोनों तरफ पार्किंग कराई गई। वहीं, दो पहिया वाहनों को हेलीपैड पर पार्क कराया गया।
विज्ञापन


बांगड़ समेत कई मार्गों पर लगी वाहनों की कतार

पार्किंग स्थल पर ही ट्रैक्टर, कार और ऑटो के खड़े करने की व्यवस्था की गई। यहां मुस्तैद यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही रोक दिया, ताकि जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। हालांकि, लाल सड़क, त्रिवेणी रोड, झूंसी पुल, अलोपीबाग चौराहा, बांगड़ चौराहा समेत अन्य जगहों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।



विज्ञापन

गंगा दशहरा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
संगम पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, आधी रात से दशहरा पर पुण्य की डुबकी

गंगा दशहरा पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बुधवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पांच महायोगों के मिलन की वजह से इस बार का गंगा दशहरा बेहद खास हो गया है। संगम में आधी रात से ही पुण्य की डुबकी लगनी शुरू हो गई। पतितपावनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर संगम में डुबकी लगाने से मनसा, वाचा, कर्मणा तीनों प्रकार के 10 तरह के पापों के शमन की मान्यता है। इस लोक धारणा को मानने वाले सनातनधर्मी दोपहर बाद से ही संगम पहुंचने लगे। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच चुके थे।

हस्त नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग के बीच आधी रात के बाद से ही संगम में पुण्यय की डुबकी लगने लगनी शुरू हो गई। शाम को ही जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, बलिया के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र से बसों , निजी वाहनों से श्रद्धालुओं की टोलियां संगम पहुंचती रहीं। 

संगम, रामघाट और जगदीश रैंप पर मां गंगा की होगी आरती

गंगा दशहरा पर संगम पर बृहस्पतिवार की शाम विशेष पूजा, आरती होगी। तीर्थपुरोहित पं. राजमणि तिवारी उर्फ घंटी गुरु के मुताबिक शाम छह बजे मां गंगा की महाआरती होगी। इस दौरान लोक मंगल की कामना से विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। इसी तरह रामघाट पर हरिहर गंगा आरती समिति और जगदीश रैंप पर जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति की ओर से मां गंगा की महाआरती देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें