फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता के लिए उमा ने प्रधानों से मांगी गारंटी

Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
रामपुर/नैनी (इलाहाबाद)। केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने गंगा स्वच्छता की गारंटी मांगी है। उनका मानना है कि नमामि गंगो परियोजना और निर्मल गंगा अभियान की सफलता गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों पर निर्भर करती है। गंगा तभी स्वच्छ मानी जाएंगी जब उनके जल का सेवन कर प्रधान शुद्धता की गारंटी देंगे। 
विज्ञापन

नैनी स्थित युनाटेड कॉलेज में शनिवार को आयोजित गंगा स्वच्छा पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में गंगा के उद्गम स्थल से लेकर सागर में मिलने तक गंगा किनारे स्थित 1651 ग्राम पचायतों के प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उमा भारती बोलीं कि नदी और नारी बड़ा संघर्ष कर अपना जीवन बनाती हैं, इसलिए उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने संगोष्ठी में शामिल यूपी, उत्तरांखड, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रियों, अफसरों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों और कई जिलों के डीएम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि यमुना की स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार ने ढाई हजार करोड़ और गंगा की स्वच्छता के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कहा कि गंगा आस्था की नदी है, जिसे निर्मल किए बिना बात नहीं बनेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें प्रधानमंत्री ने इस संकल्पबद्ध अभियान की सफलता की कामना की है। संदेश में उन्होंने कहा है कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लक्ष्य की पहली सीढ़ी खुले में शौच मुक्ति (ओडीएएफ) है। गंगा जी की पवित्रता अक्षुण्ण बनाए राखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संगोष्ठी के दौरान उन तीन सौ ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने गांव को ओडीएफ बनाया। संगोष्ठी में शामिल पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गंगा देश की राष्ट्रीय धरोहर हैं, जिनकी स्वच्छता से ही भारत की दुनिया में पहचान सुदृढ़ होगी। गंगा किनारे लगने वाले कुंभ, अर्द्धकुंभ और प्रयाग के माघ मेले में दुनिया भर से लोग आते हैं, जो अपने देशों में जाकर गंगा का गुणगान करेंगे। इससे देश का दुनिया में मान बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि देश के गांवों को पूर्ण स्वच्छ बनाए जाने पर ही निर्मल गंगा का सपना पूरा हो सकेगा। लिहाजा गंगा तट को शौच मुक्त बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सांसद श्यामा चरण गुप्त, केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर, कमिशभनर राजन शुक्ला, डीएम संजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें