फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची को टवेरा ने कुचला

Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा तोड़े गए कार के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौड़िहार (ब्यूरो)। नवाबगंज इलाके के लखनपुर करन गांव में शनिवार शाम ननिहाल में दरवाजे के सामने खेल रही दो वर्ष की बच्ची को तेज रफ्तार टवेरा ने कुचल दिया। उसे बचाने की कोशिश में एक महिला भी घायल हो गई। ड्राइवर टवेरा समेत भाग गया। खबर पाकर प्रतापगढ़ से परिवार के लोग आ गए। नवाबगंज थाने की पुलिस पहुंची और मासूम के शव को सील किया। 
विज्ञापन

नवाबगंज में लखनपुर करन गांव निवासी जयपाल पटेल ने बेटी उमा का ब्याह प्रतापगढ़ में जेठवारा इलाके के स्वरूपपुर गांव में रहने वाले सुरेश पटेल के साथ किया है। सुरेश मुंबई में नौकरी करता है। राखी पर उमा अपनी दो वर्षीय बेटी रिया के साथ मायके आई है। तब से वह मायके में है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रिया नवाबगंज-सोरांव मार्ग स्थित ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी तभी उधर से तेज रफ्तार में गुजरी टवेरा ने उसे कुचल दिया। उसे बचाने के लिए दौड़ी पड़ोस की सुमित्रा देवी भी टवेरा की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। मासूम रिया की मौत हो गई। वहां भीड़ लगी लेकिन ड्राइवर टवेरा लेकर फरार हो गया। घायल सुमित्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की मौत से मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें