फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे गणेश शंकर विद्यार्थी

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गणेश शंकर व‌िद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार कोविभिन्न संगठनों की ओर से उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में जुटे वक्ताओं ने समाज और पत्रकारिता के लिए उनकी सेवाओं को याद किया। कहा, वे हमेशा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलकर पत्रकारिता के मूल्यों को बाजारवाद की विभीषिका से बचाए रखने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और सचिव मुनेंद्र वाजपेयी ने संचालन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित,कुंवरजी पांडेय, अनंतराम कुशवाहा, विशाल तलवार, देवी शंकर द्विवेदी, देवेंद्र राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

भारतीय जन अधिकार मंच की ओर से विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अतुल तिवारी ने कहा, गणेश शंकर विद्यार्थी एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही इनके साथ ही वे एक समाज सेवी भी थे। वह ऐसे पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। कार्यक्रम में अजित सिंह, सुनील वर्मा, राकेश कुमार, रेनू वर्मा,बसंत लाल आजाद आदि मौजूद रहे। जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी की ओर से मानवीय एकजुटता संकल्प दिवस के रूप में विद्यार्थी की पुण्यतिथि मनाई गई। कृष्ण नगर में हुए कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें